Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

पार्षद ने नई शराब दुकान का किया विरोध

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शासन द्वारा बनाई गई नई आबकारी नीति के बाद शराब पीने के अहाते तो बंद कर दिए गए। मगर नई शराब दुकानों को खोलने से लोगों में नाराजी दिखाई देती है। जिला मुख्यालय पर स्थित हरदा नगर के वार्ड क्रमांक 35 ग्राम उड़ा में एक नई शराब दुकान खोलने का वार्ड की पार्षद श्रीमती शिवरती सुनील गीते ने विरोध जताया है। इस बारे में उन्होंने जिला कलेक्टर को एक आवेदन लिखकर यह दुकान निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यहां करीब ही शराब दुकान खुलने से ग्राम के शांतिपूर्ण माहौल में खलल होगा। वहीं स्कूल जाने-आने वाले बच्चों को भी परेशानी होगी। उन्होंने मांग की कि ग्राम की समस्या देखते हुए यह दुकान तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाए।

193 Views
What do you think?

Leave a Reply