Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

बांधवगढ़ में बाघ के हमले से शावक की मौत

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दूसरे बाघ के हमले में शावक की मौत हो गई है। नर बाघ शावक की उम्र लगभग तीन माह बताई गई। टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर के बिरुहली बीट के कक्ष क्र.406 जुट्टा तालाब के पास सांदिग्ध परिस्थिति में शावक का शव मिला है। जानकारी लगते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मौके पर डॉग स्क्वायड बुलाया गया और पूरे क्षेत्र की सर्चिंग करवाई गई। पनपथा बफर परिक्षेत्र के परिक्षेत्र अधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि शावक का शव मिला। शावक की उम्र लगभग तीन माह है। दूसरे बाघ के हमले से मौत हुई है।

201 Views
What do you think?

Leave a Reply