जल्द होगी किसानों की समस्या दूर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही गेहूं एवं चना खरीदी के दौरान किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिले के अधिकांश किसानों के स्लॉट बुक बैंक में ईकेवाईसी के कारण बताकर नहीं हो पा रहे थे। कई किसानों के ईकेवाईसी होने के बावजूद उनके खाते में शासन के द्वारा ट्रायल के रूप में भेजे गए एक-एक रुपए आने के बाद भी स्लॉट बुक नहीं हो रहे थे। जिसको लेकर दैनिक अनोखा तीर ने किसानों की इस समस्या को 31 मार्च के समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया था

जिसे कलेक्टर ऋषि गर्ग ने तत्काल संज्ञान में लेकर जिला आपूर्ति अधिकारी को किसानों को समस्या को दूर करने के निर्देश दिए थे। जिला आपूर्ति अधिकारी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि किसानों को समय पर पैसा और उनके सीधो खाते में उपज की राशि आए इसलिए आधार लिंक खाते में भुगतान करने की व्यवस्था की गई है। जिसके लिए पंजीकृत किसानों के खाते में राशि पहुंच रही है कि नहीं इसलिए एक-एक रुपए ही भेजे गए हैं। कई किसानों के खाते में एक-एक रुपए आने के बावजूद उनके स्लॉट बुक नहीं हो रहे हैं। इसकी जानकारी शासन स्तर पर भेजी गई है। सॉफ्टवेयर में सुधार कर शीघ्र ही उन किसानों के स्लॉट बुक होना प्रारंभ हो जाएंगे, जिनके खाते बैंकों से आधार लिंक हैं।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!