रजोला ग्राम वासियों को अब बोर से मिलेगा पानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आठनेर- आज विधानसभा भैसदेही के ग्राम पंचायत राजोला में बोर खनन के लिए जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे के मुख्य अतिथि में भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ ज्ञात रहे कि विगत एक महीने से नल जल योजना के बोर का पानी खत्म हो जाने से ग्राम पंचायत रजोला में भारी पानी समस्या खड़ी हो गई थी जिससे ग्रामीणजनो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था , जिसको देखते हुए क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य इरपाचे के सहयोग एवम् प्रयासों से आज बोर खननके कार्य का श्री इरपाचे द्वारा पूजन कर खनन कार्य शुरू करवाया गया इस मौके पर दिलीप बामने वरिष्ठ कांग्रेस नेता, भरत कुमरे समाज सेवी, रामदास इवने सरपंच ग्राम पंचायत रजोला, हन्नु पटेल, तोसिफ खान, जोगी उइके आदि अन्य ग्रामीण जन मौजूद थे

79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!