Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
सीहोर

नसरुल्लागंज का नाम फिर हुआ भैरुंद

2 min read
Text Size:

दैनिक अनोखा तीर, भैरुंदा।‌ मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व विभाग की अनुशंसा पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी संसूचित अनापत्ति उपरांत आज नसरुल्लागंज के नाम परिवर्तन की अधिसूचना का प्रकाशन मध्यप्रदेश के राज्यपाल द्वारा कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी अंतर्गत आने वाले सीहोर जिले के नसरुल्लागंज का नाम परिवर्तन करने की मांग लंबे समय से क्षेत्र की जनता द्वारा की जा रही थी। बीते वर्ष नसरुल्लागंज में आयोजित खेल महोत्सव दौरान मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय चौहान ने भी जनता की आवाज को बुलंद करते हुए नसरुल्लागंज का नाम भैरुंदा किये जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया था। तत्पश्चात क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने भी इसका नाम परिवर्तन कर पुराना नाम भैरुंदा किए जाने की घोषणा थी। आज नसरुल्लागंज का दूसरा गौरव दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित हो रहें हैं। इस गौरव दिवस आयोजन से पूर्व ही मध्यप्रदेश के राज्यपाल द्वारा नाम परिवर्तन की अधिसूचना जारी कर स्थानीय जनता को सौगात देने का कार्य किया है। मध्यप्रदेश के राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशन के साथ ही अब नसरुल्लागंज भैरुंदा हो गया। आज से सभी शासकीय दस्तावेजों में भी नसरुल्लागंज के स्थान पर भैरुंदा लिखा जाना शुरू हो जायेगा। आज शाम को आयोजित गौरव दिवस समारोह दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां नसरुल्लागंज के स्थान पर भैरुंदा का नामकरण करते हुए नामकरण पट्टीका का अनावरण भी करेंगे। इसी के साथ क्षेत्रीय जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply