Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

सिराली में वार्ड चौपाल आज

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वार्ड चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 1 अप्रैल को नगरीय क्षेत्र सिराली में शनिवार को चौपालों का आयोजन होगा। यह वार्ड चौपाल गुर्जर छात्रावास सिराली में आयोजित होगी। वार्ड चौपाल के दिन सुबह से ही नगरीय निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, उचित मूल्य की दुकान, पटवारी, उपयंत्री, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित संबंधित समस्त विभागों के मैदानी स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वार्ड का भ्रमण कर नागरिकों से आवेदन लेंगे। इन आवेदनों का निराकरण कलेक्टर की उपस्थिति में आयोजित वार्ड चौपाल में उसी दिन किया जाएगा।

—————————

232 Views
What do you think?

Leave a Reply