Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

आज से शराब दुकान में संचालित अहाते में बैठकर शराब पीना हुआ बंद 

2 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – प्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार एक अप्रैल से नई आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों पर संचालित अहाते आबकारी विभाग ने शनिवार को बंद करवा दिए है। अब शासकीय शराब दुकान में अहाते में बैठकर शराब पीने की सुविधा किसी भी व्यक्ति को नहीं मिलेगी । ।जबकि ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति खुले या सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब का सेवन करता है । तो उसकी शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग कार्यवाही करेगा ।हालाकि सरकार के इस आदेश पर स्थानीय शराब ठेकेदार ने शराब दुकानों पर चलने वाले अहाते बंद कर दिए है ।उल्लेखनीय है की प्रदेश सरकार के इस आदेश से शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति को अहाते में बैठने से वंचित रहना पड़ेगा ।लेकिन सरकार के इस आदेश के बाद नगर और आसपास संचालित ढाबे और होटल में शराब पीने वालो की तादात बढ़ने की संभावना है ।जिसको लेकर आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक मुकेश गौर ने कहा की शासन के आदेश अनुसार हमारे द्वारा नगर सहित अन्य आसपास के क्षेत्रो में संचालित सभी शराब दुकानों पर अहाते बंद करवा दिए गए है ।जबकि नगर सहित आसपास के ढाबे व होटल पर अवैध तरीके से बिकने वाले शराब पर भी अंकुश लगाया जाएगा ।यदि किसी भी सार्वजनिक या खुले मैदान में बैठकर कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन करता है ।तो सबंधित व्यक्ति पर उचित कार्यवाही की जायेगी ।उल्लेखनीय है की एक अप्रैल से बंद होने वाले अहाते के पूर्व ही नर्मदा रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के साईड कवर कालोनी के मुख्य रास्ते और एलआईसी ऑफिस के पास खुले मैदान में रात्रि के समय शराबियो का जमावड़ा देखा गया है ।जिसकी शिकायत कई बार होने के बावजूद इन गतिविधियों पर अंकुश नहीं लग सका है ।जिसके कारण रात्रि में इस मार्ग से निकलने वाले राहगीरो के साथ किसी दिन भी अप्रिय घटना हो सकती है ।इसके मद्देनजर आबकारी और पुलिस विभाग को इन स्थानों के साथ ही अब सार्वजनिक स्थानों पर भी नजर बनाए रखने की आवश्यकता है ।ताकि नगर में शराब के सेवन के चलते किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो सके ।

323 Views
What do you think?

Leave a Reply