Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

पानी के टब में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के रहटगांव में रहने वाले एक डेढ़ साल के मासूम की पानी के टब में डूबने से मौत हो गई। बालक अपनी बहन के साथ खेल रहा था। वहीं परिजन अपने काम में लगे हुए थे। इस दौरान वह घर मे रखे पानी के टब में डूब गया। जब परिजनों ने बच्चें की खोजबीन की तो वह पानी के टब में डूबा मिला। मिली जानकारी के मुताबिक रहटगांव की जामबाड़ी में रहने वाले दीपक प्रजापति ने बताया कि उनका डेढ़ साल का इकलौता बेटा महेंद्र खेलते खेलते पानी से भरे टब में गिर कर डूब गया। बच्चे की बुआ के बेटे विशाल प्रजापति ने बताया कि उनके मामा की तीन बच्चे है। वहीं दो बड़ी बेटियां हैं। एक बेटी स्कूल गई हुई थी। जबकि महेंद्र अपनी बहन के साथ घर में खेल रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में बालक के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply