आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के नई सब्जी मंडी चौराहे का नजारा है। जहां बीच सड़क पर वाहनों की कतार लग जाती है। जिसके चलते मोड पर लोगों को खासी असुविधा हो रही है। पहले यह समस्या यहां संचालित बैंक व अन्य दफ्तरों के बाहर तक सीमित थी। परंतु ये समस्या अब चौराहें पर भी देखने को मिल जाएगी। जानकारी के अनुसार नई सब्जी चौराहें से महाराणा प्रताप कालोनी को जोड़ने वाले मार्ग पर यह अव्यवस्थाएं दिखेगी। जिससे शहरवासी लंबे समय से परेशान है। खासकर महिलाओं को ज्यादा दिक्कतें होती हैं। क्योंकि, जाम में फंसने के बाद उन्हें अपनी गाड़ी धकेलकर निकालनी पड़ती है। इतना ही नही, चौराहें के पास इस मार्ग से लगे मकानों के मालिक भी परेशान हैं। कभी-कभी तो उन्हें घर से निकलते वक्त गाड़ियों को फांदना पड़ता है। उनकी इस समस्या को देखकर लेाग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।
91 Views

