Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

कांग्रेस सेवादल का मशाल जुलूस आज

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के विरोधस्वरूप कांग्रेस सेवादल शुक्रवार को शहर में मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज करेगा। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर सरकार ने गरीब, मजदूर व किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया है, जो कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए असहनीय है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देश पर शुक्रवार 31 मार्च को सायं साढ़े 6 बजे कांग्रेस सेवादल ने ”मशाल जुलूसÓÓ का आह्वान किया हैं। ”मशाल जुलसूÓÓ स्थानीय घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर शहर के परशुराम चौक पर समाप्त होगा। इस बीच हाथों में मशाल थामे सेवादल के कार्यकर्ता प्रमुख मार्गो से होकर गुजरेंगे। इस दौरान सरकार की इस कार्यवाही के विरोध में नारे लगाए जाएंगे। श्री तेनगुरिया ने कांग्रेस के सभी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं से मशाल जुलूस में शामिल होने का आग्रह किया है।

244 Views
What do you think?

Leave a Reply