तीन अप्रैल को यथावत होगा कक्षा 12वीं का समाजशास्त्र तथा कक्षा 5वीं एवं 8वीं का गणित / संगीत का प्रश्न पत्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम- राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार बोर्ड पैटर्न पर आधारित कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा 25 मार्च 2023 से 03 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जा रही है। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा 03 अप्रैल 2023 को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है, किन्तु राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार 03 अप्रैल 2023 को होने वाली कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी समय विभाग चक्र के अनुसार विधिवत संपादित होगी। समस्त शिक्षा प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि कक्षा पांचवीं एवं 8वीं में अध्ययनरत समस्त छात्रों को सूचित किया जाए कि 03 अप्रैल 2023 को दी गई समय सारणी के अनुसार गणित/संगीत का प्रश्न पत्र देने हेतु परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हों। इसी तरह कक्षा 12वीं के समाजशास्त्र का प्रश्न पत्र भी 03 अप्रैल 2023 को निर्धारित समय विभाग चक्र के अनुसार संपादित होगा।

80 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!