Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्यान्न भेजने हेतु वाहन खरीदने हेतु ऋण मिलेगा

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदाय केन्द्र से उचित मूल्य दुकान तक राशन सामग्री के परिवहन के लिए बेरोजगार युवाओं से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत वाहन क्रय करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हंै। जिला आपूर्ति अधिकारी एसबी वर्मा ने बताया कि लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रदाय केंद्र से उचित मूल्य दुकान तक राशन सामग्री के परिवहन हेतु बेरोजगार युवाओं को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत वाहन क्रय करने हेतु बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस हेतु हितग्राहियों से समस्त पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन 31 मार्च तक आमंत्रित किए गए है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि जिले में हरदा, हंडिया, टिमरनी, रहटगांव, खिरकिया, सिराली कुल 6 सेक्टर बनाए गए हंै। एक सेक्टर के लिए एक से अधिक पात्र आवेदन प्राप्त होने पर लाट्री के माध्यम से हितग्राही का चयन किया जाएगा। इस हेतु आवेदक को सेक्टर के जनपद पंचायत विकासखंड के मूल निवासी होना आवश्यक है। इस हेतु यह आवश्यक है कि आवेदक 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण व उसकी उम्र 18 से 45 वर्ष तथा परिवार की अधिकतम वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम हो, हेवी मोटर व्हीकल संचालन हेतु स्थायी वैध लाइसेंस धारक हो, बैंक से ऋण प्राप्त करने की पात्रता हो अथवा डिफाल्टर न हो, शासकीय सेवक व पेंशनर न हो, आवेदक अन्य स्वरोजगार योजना से लाभान्वित न हो तथा आवेदक अपराधिक प्रवृत्ति एवं पृष्ठभूमि का न हो। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि हितग्राही को वाहन मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत उपलब्ध कराया जाएगा। ऋण अवधि 7 वर्ष की होगी, ब्याज अनुदान 3 प्रतिशत वार्षिक विभाग द्वारा अधिकतम 1.25 लाख रूपये प्रति वाहन मार्जिन मनी अनुदान दी जाएगी। हितग्राही द्वारा 1.25 लाख रुपए प्रति वाहन मार्जिन मनी जमा करना होगी। बैंक के माध्यम से अधिकतम राशि रुपए 25 लाख रुपये की कीमत के वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। हितग्राही को 7.5 में टन क्षमता का वाहन क्रय करना होगा। हितग्राही से राशन सामग्री के परिवहन हेतु 7 वर्ष के लिए अनुबंध किया जाएगा।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply