Skip to content
Friday, 23 October 2026
खरगोन

जिले में 15 चना उपार्जन केन्द्रों की स्वीकृति के लिए कलेक्टर ने लिखा पत्र

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

खरगोन 24 मार्च 2023। रबी वर्ष 202-23 व विपणन वर्ष 2023-24 में जिले में समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन के 15442 कृषकों ने पंजीयन कराया है। पंजीयन के लिए जिले में 15 उपार्जन केन्द्र स्थापित किए जाना है। कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने मप्र किसान कल्याण तथा कृषि विकास के संचालक को जिले में 15 चना उपार्जन केन्द्रों की स्वीकृति के लिए पत्र लिखा है।

 

स्वीकृति पश्चात इन केन्द्रों पर होगा चना उपार्जन

 

चना उपार्जन के लिए जिले 15 उपार्जन केन्द्र बनाए जाएंगे। इनमें उपार्जन केन्द्र खरगोन में सतपुड़ा विपणन सह. संस्था मार्यादित भगवानपुरा और श्री गणेश सह. विपणन संस्था खरगोन, गोगावां में शक्ति मार्केटिंग व आमित जाति सेवा सह. संस्था नागझिरी में, भीकनगांव उपार्जन केन्द्र में दि.को आपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी व दि.को. ऑपरेटिव सोसायटी केन्द्र क्रमांक 2 में, बड़वाह में दि.को ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी, सनावद उर्पाजन केन्द्र में दि.को ऑपरेटिव सोसायटी सनावद और आजा सेवा सहकारी समिति बडूद में, उपार्जन केन्द्र महेश्वर में जनहित सह. विप. संस्था, करही केन्द्र क्र. 1 व केन्द्र क्रमांक 2 में, उपार्जन केन्द्र कसरावद में देवश्री सह. संस्था कसरावद व आजा सेवा सह. समिति कसरावद में, उपार्जन केन्द्र सेगांव में मातेश्वरी मार्केटिंग सोसायटी में तथा झिरन्या में विवेकानंद सेवा सहकारी संस्था में चना उपार्जन कर सकते हैं।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply