Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

नेहरू युवा केंद्र के द्वारा जल संचयन के उद्देश्य से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं

2 min read
Text Size:

खण्डवा- जल शक्ति अभियान-3 के तहत ‘‘कैच द रैन‘‘ फेज-3 के अन्तर्गत वर्षा जल संरक्षण एवं जल संचयन के उद्देश्य से जिले स्तर पर एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। नेहरू युवा केंद्र खंडवा की जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक ने बताया कि विकासखण्ड छैगांवमाखन के शासकीय हाई स्कूल में युवाओं के द्वारा नारा लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, जल संरक्षण शपथ एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें जल प्रदूषण के कारण, दुष्प्रभाव एवं निराकरण, जल संचयन की अवश्यकता, पानी का दुरूपयोग रोकने एवं पुनः उपयोग के विषय मेें बताया गया। इसमें चित्रकला में प्रथम स्थान पर प्राची धर्मेंद्र चौहान, द्वितीय स्थान पर भूमिका जितेंद्र एवं तृतीय स्थान पर दुर्गा भगवान गड़ांगे रही एवं स्लोगन में प्रथम स्थान पर प्रीतम मंडलोई, द्वितीय स्थान पर ललिता मुकेश पंवार एवं तृतीय स्थान पर कीर्ति जगदीश रही। जिला युवा अधिकारी श्रीमती कौशिक ने बताया कि वर्षा जल संरक्षण या संग्रह आज की प्राथमिकताओं में से एक है। जैसा कि हम देखते है की आज भी हमारे देश मे कई ऐसे राज्य है जहां पर शुद्ध जल की समस्या मूल समस्याओं में से एक रहती है। अतः आज की वर्तमान परिस्थितियों में जन-जागरण से हमे वर्षा जल संचयन का प्रयास करना चाहिए और ये तब ही संभव होगा तब हम सभी मिलकर जमीनी स्तर पर इस कार्य को अपनी दैनिक क्रियाओं में शामिल करेंगे।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply