अनूप जलोटा की भजन संध्या आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा। हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति खंडवा द्वारा आयोजित भजन संध्या बुधवार रात से 8 बजे अनाज मंडी प्रांगण में होगी। भजन संध्या में विश्व प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम संयोजक आशीष चटकेले ने बताया कि हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा का स्वागत अपने घर पर भगवा ध्वज फहराए, साथ ही रंगोली बनाकर शाम को दीपक जलाकर करें। भजन संध्या का कार्यक्रम समय पर प्रारंभ होगा। समिति के भूपेन्द्र सिंह चौहान, मंगलेश शर्मा, रितेश चौहान, संजय दुबे, मंगलेश तोमर, संतोष मालवीया, सर्वेश राठौर, नागेश वालंजकर ने समस्त नगरजन से निवेदन किया है कि वह अनाज मंडी में पधार कर हिंदू नव वर्ष का सनातन संस्कृति से स्वागत करें एवं भजन संध्या का लाभ लेवे।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!