Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

भांग और भांगघोटा दुकानों के नवीनीकरण के लिए आवेदन 21 मार्च तक

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

खरगोन- जिले में भांग और भांगघोटा की फुटकर बिक्री की दुकानों के नवीनीकरण के लिए 21 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि भांग और भांगघोटा दुकानों के निष्पादन की कार्यवाही जिला कलेक्टर के माध्यम से की जाएगी। इन दुकानों की निष्पादन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति नियत तिथि तक आवेदन आंमत्रित कर सकते है। वहीं इच्छुक आवेदक भांग और भांगघोटा दुकानों के नवीनीकरण व नियम संबंधी जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला आबकारी सहायक आयुक्त कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते हैं।

186 Views
What do you think?

Leave a Reply