छिंदवाड़ा-बैतूल हाइवे पर बाइक भिड़ंत, तीन की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, बैतूल। छिंदवाड़ा-मुलताई हाइवे पर मंगलवार दोपहर दो बाइक की आपस टक्कर होने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अब तक नही हो पाई है। हाइवे की एंबुलेंस पर पदस्थ डॉ. कमलेश रघुवंशी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि पारडसिंगा के पास दुर्घटना हुई है। जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि 2 लोगों की मौत हो चुकी है। एक बहुत गंभीर रूप से घायल था। तुरंत ही तीनों को मुलताई के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने 2 मृत घोषित कर दिया। जबकि एक ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है इससे कहां के रहने वाले हैं इसका भी पता नहीं चल पाया है। इनके पास से मोबाइल और पहचान का कोई दस्तावेज भी नहीं मिला है।

114 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!