Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

महामहिम राज्यपाल कल आएंगे हरदा  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल गुरूवार 16 मार्च को हरदा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे। महामहिम राज्यपाल रहटगांव तथा वनग्राम केलझिरी का दौरा करेंगे। अधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल 16 मार्च को भोपाल से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर सुबह ९.४५ को रहटगांव में उतरेंगे। रहटगांव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। यहां से कार द्वारा ग्राम केलझिरी के लिए रवाना होंगे। ग्राम केलझिरी में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर परिसर में पौधरोपण करेंगे। वहीं सिकलसेल एनीमिया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर समेत विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद महामहिम राज्यपाल ग्रामीण आदिवासी परिवारों के साथ-साथ स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेंगे। इस मौके पर राज्यपाल श्री पटेल कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम के बाद करीब 12 बजे ग्राम केलझिरी से रहटगांव के लिए रवाना होंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास रहटगांव से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। इधर, राज्यपाल के एक दिवसीय प्रवास को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply