शीतला सप्तमी पर मंदिरों में लगी दर्शनार्थ लंबी कतारें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खंडवा। शहर के शीतला सप्तमी के पर्व पर मंदिरों में सुबह से ही माता की पूजा अर्चना के लिए लंबी-लंबी कतारें लगने लगी। महिलाओं ने माता का पूजन कर कई तरह के व्यंजनों का भोग लगा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। सराफा स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में देर रात से ही महिलाएं पूजा करने पहुंची। यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। इसी प्रकार श्री हनुमान वाटिका किशोर नगर स्थित श्री मनोकामनेश्वर शीतला माता मंदिर में शीतला सप्तमी का पर्व के उपलक्ष्य पर मंदिर प्रमुख पं. मनोज उपाध्याय जी के सानिध्य में क्षेत्र की माता-बहनों ने माता शीतला का बड़ी श्रद्धा के साथ पूजन अर्चन किया। किशोर नगर रहवासी संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि महिलाओं ने मान्यता अनुसार मां को बासी खाने का भोग लगाने के लिए एक दिन पहले ही खाना और प्रसाद बना लिया गया था। शीतला मां को गुड़, पापड़, पूरी, चकली, लड्डू, चावल से बने पदार्थ एवं अन्य व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस दिन मां शीतला को भोग लगा कर दिन भर व्रत रख परिवार सहित बासी भोजन ग्रहण किया गया। मातृशक्ति द्वारा परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ श्रद्धा पूर्वक पूजन अर्चन किया गया। मां नवचंडी देवी धाम मंदिर में मां शीतला की पूजा अर्चना कर ठंडे पकवान का भोग लगा कर महंत बाबा गंगाराम से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

119 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!