डा. वैदिक के निधन पर सद्भावना मंच दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खंडवा। सुप्रसिद्ध पत्रकार, लेखक और चिंतक डॉक्टर वेदप्रताप वैदिक के आकस्मिक निधन पर सद्भावना मंच ने शोक सभा का आयोजन कर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा के दौरान मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे फोन पर बात करने वाले श्री वैदिक कई प्रधानमंत्रियों के मित्र रहे। विगत 22 नवंबर वह खंडवा में सद्भावना मंच के आमने-सामने कार्यक्रम में भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि अगर आपके पास आनंद का खजाना है तो आप सबसे बड़े धनी हो। कार्यक्रम में आकर वे बेहद प्रसन्न हुए थे। पत्रकार व समाजसेवी सुनील जैन ने उनके निधन को पत्रकार जगत की अपूरणीय क्षति बताया। आज उनके आकस्मिक निधन पर सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। शोक सभा में प्रमोद जैन, डा. जगदीशचंद्र चौरे, आनंद तोमर, देवेंद्र जैन, सुनील जैन, सुरेंद्र पगारे, कमल नागपाल, चंद्रकुमार सांड, निर्मल मंगवानी, एनके दवे, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, मुरली कोडवानी, सुंदरलाल महाजन आदि ने श्री वैदिक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

119 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!