खंडवा। मूंदी रोड पर सिहाड़ा के पास देर रात एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार की जान चली गई। ड्राइवर सीट के पास सवार व्यक्ति को नींद लग गई। अचानक उसे झपकी आई और वह ट्रैक्टर से गिर पड़ा। ड्राइवर ट्रैक्टर की रफ्तार को कंट्रोल करता तब तक वह ट्राली का पहिया उस पर से गुजर गया। मौके पर 108 एंबुलेंस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां उसने दम तोड़ दिया।
हादसा सोमवार देर रात 2 बजे हुआ। गुड़ी बामंदा से करीब 40 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर सैलानी बाबा की दरगाह पर जा रहे थे। तभी सिहाड़ा गांव के पास हादसा हुआ। मृतक राधेश्याम पिता मंगल (35) ट्रैक्टर पर सवार था। जिसे अचानक नींद लग गई, वह नींद से जैसे ही जगा तो ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। आवाज सुनकर ट्रैक्टर ड्राइवर स्पीड पर कंट्रोल करके ब्रेक लगाता तब तक ट्रॉली का पहिया राधेश्याम के ऊपर चढ़ गया।
सूचना मिलते ही मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंच गई, घायलावस्था में राधेश्याम को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। पायलट मुकेश पगारे के अनुसार एंबुलेंस में मौजूद एमईटी स्वतंत्र धारसे ने चेकअप किया था, तब राधेश्याम की सांसे चल रही थी। अस्पताल में प्रवेश के बाद जैसे ही राधेश्याम को एंबुलेंस से उतारा, उसकी धड़कने बंद हो गई। जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। इधर, मंगलवार को राधेश्याम का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
Views Today: 2
Total Views: 84

