विभागीय लापरवाही : वर्षो से अधूरा पड़ा भक्त निवास निर्माण कार्य

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

जयप्रकाश पुरोहित

ओंकारेश्वर। शिव की नगरी ओकारेश्वर में शिवराज सरकार द्वारा शिव भक्तों की सुविधा के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ अनेक सौगातें दी जा रही है। उसी के अंतर्गत भक्त निवास का कार्य स्व. लोकेंद्र सिंह बस स्टैंड एवं तहसील कार्यालय के बीच लगभग 5 वर्षों से अधिक समय से धीमी गति से विभागीय लापरवाही के चलते किया जा रहा है। आधे अधूरे निर्माण कार्यों में कई बार एजेंसियां भी बदल दी गई। उसके बावजूद भी 8 कमरे की धर्मशाला का कार्य नहीं होने के कारण शिवभक्त सुविधा से वंचित होने लगे हैं।

इस संबंध में भारतीय जनता महिला मोर्चा मंडल मीडिया प्रभारी ममता दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि एनटीपीसी खरगोन की आर एण्ड आर स्कीम के अंतर्गत भक्त निवास का कार्य ज्योतिर्लिंग मुख्य मार्ग पर भक्तों की सुविधा के लिए लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से किया जाना प्रस्तावित हुआ था। निर्माण एजेंसी पीआईयू, पीडब्ल्यूडी खंडवा के द्वारा किया जाना था।

निर्माण कार्यों को लेकर जानकार सूत्रों ने बताया कि पूर्व में कार्य रेवा केयर की फर्म के द्वारा किया जाना था जिनके द्वारा छत हाइट तक का निर्माण किया गया। उसके पश्चात रेवा केयर फर्म के द्वारा कार्य पूर्ण नहीं करने के कारण उसे जिम्मेदार विभाग द्वारा टर्मिनेट किया गया। उसके बाद कार्य अधूरा वर्षों तक पढ़ा रहा।

नवीन टेंडर विभाग में लगाए गए जो कार्य शिरीष कुमार अजमेरा को दिया गया। नवंबर 2022 में कार्य प्रारंभ किया गया किंतु विभाग एवं ठेकेदार के बीच भुगतान के अभाव में फिर कार्य बंद पड़ा हुआ है। चल रहे निर्माण कार्य करने के लिए एनटीपीसी के द्वारा लोक निर्माण विभाग पीआईयू को दिया जा रहा है जिसमें निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी पीआईयू है। बाद में टेंडर 67 लाख रुपए का स्वीकृत हुआ जिसमें 8 रूम तथा एक हाल निर्मित किया जाना है। इस कार्य की ड्राइंग जमीन तल के साथ तीन मंजिला और ऊपर निर्माण किया जाना है किंतु विभागीय लापरवाही एवं भुगतान के अभाव में शिव भक्तों को 8 कमरों की दी जाने वाली सुविधा नहीं मिलने से शिव भक्तों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में डीपीई पीआईयू के प्रदीप जैन को मोबाइल पर संपर्क करने का लगातार प्रयास किया गया किंतु श्री जैन द्वारा मोबाइल रिसीव नहीं किए जाने के कारण निर्माण कार्यों को लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई।

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!