अनोखा तीर, नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा रविवार को रंग पंचमी के पावन पर्व पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्मदापुरम संभाग के संयुक्त संचालक अरविंद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी पीएस बिसेन, पत्रकार नीरज कुमार पांडे, अक्षय कुमार शर्मा, संघ के प्रांतीय महामंत्री छत्रवीर सिंह राठौर, भोपाल की जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता सहित अतिथियों ने उपस्थित सदस्यों को रंग पंचमी पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक संघ के सदस्यों ने फाग गीतों के साथ रंग, गुलाल उड़ाकर अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। संघ के संभागीय अध्यक्ष विनोद मालवीय ने बताया कि संघ द्वारा भोपाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि नर्मदापुरम संभाग के संयुक्त संचालक अरविंद सिंह एवं विशेष अतिथि संजय पटवा संयुक्त संचालक राज्य शिक्षा कंेद्र भोपाल उपस्थित रहे। होली मिलन समारोह में प्रांतीय सचिव राजीव शर्मा, भोपाल के डीईओ नितिन सक्सेना ने जीवन में रंगों के महत्व की जानकारी प्रदान की। वहीं अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखे। नर्मदापुरम संभाग के संयुक्त संचालक श्री सिंह ने सभी अतिथियों को रंगों के त्योहार होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मप्र शिक्षक संघ द्वारा विगत वर्षों से की जा रही मांग को शासन ने स्वीकारते हुए उपसंचालकों को पदोन्नति देकर संयुक्त संचालक बनाया है। इनमे प्रमुख रूप से संयुक्त संचालक बनाए गए संजय पटवा एवं नितिन सक्सेना को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए उनका रंग गुलाल से स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य, व्याख्याता एवं संघ के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 44