तहसीलदार के घर का ताला तोड़कर 80 हजार रुपए ले उड़ा चोर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, देवास। जहां एक ओर पूरा शहर रंगपचंमी का मना रहा था। वहीं दूसरी ओर चोर ने नजर रखते हुए तहसीलदार के घर ताला तोड़कर हाथ साफ कर दिया। रविवार दिन के उजाले में देवास में तहसीलदार के घर चोरी हो गई। चोर ने घर के 5 ताले तोड़ और 80 हजार रुपए लेकर फरार हो गया, हालांकि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार पुनम तोमर निजी काम से इंदौर गई थी। उनके मुताबिक सुबह 11 से 1 बजे तक उनके घरों में सीसीटीवी कैमरे ऑन थे मोबाइल पर घर के फुटेज दिख रहे थे, लेकिन 1.15 बजे अचानक सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए। एक घंटे बाद भी कैमरे चालू नहीं हुए तो तहसीलदार ने एसडीएम के ड्राइवर को फोन कर पूछा कि सरकारी मकानों की बिजली बंद हो गई? क्या, चेक करना। जब तहसीलदार ने एसडीएम के ड्राइवर को उनके घर पर भेजा तो घर के ताले टूटे मिले। इसके बाद तहसीलदार पुनम तोमर अपने परिवार के साथ घर पहुंची तो वहां रखा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था और घर से 80 हजार रुपए चोरी हो गए।

चोर ने घर में घुसते ही बंद किए कैमरे

चोर ने घर में घुसने के बाद सबसे पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद किया, उसके बाद चोरी को अंजाम दिया। लेकिन चोरी के पहले चोर की घर में एंट्री कैमरे में कैद हो गई। चोरी की सूचना मिलते ही एसडीएम और सीएसपी थाना कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुटी है।

135 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!