अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह का पर्दाफाश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, देवास। देवास पुलिस द्वारा चलाई जा रही सघन चेकिंग अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। 12 मार्च की मध्यरात्रि को रात्रि सघन गश्त पार्टी टीम द्वारा स्टेट बैंक आफ इंडिया में डकैती की योजना बनाते हुए आरोपियों को धरदबोचा है। पूछताछ करने पर पता चला कि रिलेक्स इन होटल जवाहर नगर चौराहा के पास खाली पड़े प्लाट पर 5-6 व्यक्ति डकैती डालने की योजना बना रहे है। होली के त्यौहार पर घटना को अंजाम देने को फिराक में थे। तलाशी लेते वक्त इनके कब्जे से 1 देशी कटटा, 2 लोहे की राड, 1 लोहे का मुड़ा हुआ सरिया, 1 लोहे की धारदार गुप्ती, 1 लोहे का बक्का, 1 लोहे का चाकू जब्त किया। जिनसे पूछताछ करने पर बताया कि कोतवाली क्षेत्रांतर्गत स्टेट बैंक आफ इंडिया एबी रोड देवास में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। सभी आरोपियों से पूछताछ करने बताया गया कि हमारे द्वारा 11 मार्च 2023 की मध्यरात्रि को फाईन केयर स्माल फायनेंस जवाहर ताला तोडकऱ चोरी करने का प्रयास करना स्वीकार किया। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 220/2023 धारा 399, 402 भादवि एवं 25 आम्र्स एक्ट एवं 216/2023 धारा 457, 380, 511 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया है और पूछताछ जारी है।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

गोविंद साउद पिता शंकर साउद निवासी ग्राम मिर्चिया जिला बरदिया नेपाल, हाल 11 रामनगर एक्सेटनशन विंध्याचल स्कूल के पास देवास। इट्टू मण्डल पिता सिरेन मण्डल निवासी ग्राम जितनगर जलवालगु पोस्ट पियरपुर जिला साहेबगंज, झारखण्ड, हाल 11 रामनगर एक्सेटनशन विंध्याचल स्कूल के पास देवास। अमर उर्फ अनिल साउद पिता खड़क सिंह साउद, निवासी ग्राम शांतडा जिला अछाम नेपाल, हाल द जंक्शन नानवेज होटल जवाहर नगर देवास। अम्बर साउद पिता कमल साउद निवासी ग्राम मिर्चिया जिला बरदिया नेपाल, हाल द जंक्शन नानवेज होटल जवाहर नगर देवास। हबीब खान पिता आरिफ खान निवासी छोटी मस्जिद के पास रसलपुर थाना बावडिय़ा। पंकज प्रजापति पिता राजकुमार प्रजापति निवासी 16/6 नई आबादी देवास को गिरफ्तार किया गया।

इन्होंने की सराहनीय कार्यवाही

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हितेश पाटिल, उपनिरीक्षक पवन यादव, अख्तर मोहम्मद पठान, सचिन सोनगरा, हर्ष चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक राकेश तिवारी, संजय तवर, प्रधान आरक्षक मनोज पटेल, रवि गरोडा, पवन पटेल, हेमत डाबी, रविन्द्र यादव, आरक्षक अणु कुमार, सूरज कुमार, अरुण चावडा, महिला आरक्षक नेहा ठाकुर की अहम भूमिका रही है।

111 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!