पुलिस ने जुआ खेलते पांच लोगों को पकड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, टिमरनी। टिमरनी पुलिस की कार्यवाही से जुआरियों में हड़कंप मच गया है। दरअसल टिमरनी पुलिस को किसी स्थान पर कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उस स्थान की घेराबंदी कर पांच जुआरियों को धर दबोचा है। उनके पास से ताश के ५२ पत्ते, मोबाईल और १९ हजार रुपए से अधिक की राशि बरामद की है। कार्यवाही दौरान सट्टे के काम में लिप्त एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जिसके पास से पुलिस को सट्टा पर्ची सहित लेखन सामग्री मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग मामलों में कुल 5 लोगों को पकड़ा है। जिनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण कायम किया है। पकड़े गए जुआरियों में रतलाम निवासी पीयूष चौहान, जितेंद्र गहलोत, अंकित सोनी, जितेंद्र राठौड़ और विनोद सोनी के विरुद्ध जुआ एक्ट की कार्रवाई की है। इसके अलावा पकड़े गए पांचों युवकों में से एक युवक जितेंद्र राठौड़ से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन, रजिस्टर, केलक्यूलेटर सहित तीन मोबाइल जप्त किए। जिसके चलते पुलिस ने एक अन्य प्रकरण दर्ज करते हुए मूंदी निवासी जितेंद्र राठौड़ के विरुद्ध सट्टे की कार्यवाही की है। उल्लेखनीय है कि करीब 1 महीने से राधाबाई नदी के नजदीक एक मकान में किराए से रह रहे युवक सट्टे का कारोबार चोरी छुपे कर रहा था। पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घेराबंदी की तैयारी में थी। इस बीच पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील पटेल, एएसआई राजेश रघुवंशी, हेरमदास पांडे, राममोहन चिचाम, नीलेश तिवारी, योगेश पटेल, मोहन मीणा, मांगीलाल सोनी, चंदन उइके ने कार्यवाही को अंजाम दिया।

272 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!