बुलडाणा अर्बन बैंक ने वारिस को लौटाए सोना-चांदी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बुलढाणा अर्बन बैंक द्वारा मृतक के वारिस को बीमे का लाभ देते हुए उनका सोना-चांदी वापस लौटाया। जानकारी के अनुसार बैंक की हरदा शाखा में रमेश सिंह पूनम सिंह राजपूत ने 13 जुलाई 2021 को सोने एवं चांदी पर 25 हजार रुपए का ऋण लिया था। मगर सड़क दुर्घटना में 7 जुलाई 2022 को उनका निधन हो गया। यह जानकारी मिलने पर बैंक के शाखा प्रबन्धक कमलेश साहू ने स्व. रमेश सिंह राजपूत के परिवार को सांत्वना देते हुए बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रकाश सावले के मार्गदर्शन में परिवार को सोना एवं चांदी पर ऋण बीमे जानकारी दी। उन्होंने परिवार से जरूरी दस्तावेज तैयार कराकर ऋण बीमा राशि 28 हजार 901 रुपये मृतक स्व. रमेशसिंह राजपूत की पत्नी श्रीमती रजनी बाई राजपूत के खाते में जमा की। इसके साथ उनके सोने-चांदी के आभूषण वापस लौटाए। सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक प्रकाश सावले, शाखा प्रबंधक कमलेश साहू, स्थानीय संचालक वि_लदास तोषनीवाल व शाखा के कर्मचारियों द्वारा उनके आभुषण वापस सौंपे गए।

135 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!