ओंकारेश्वर। नगर परिषद ओंकारेश्वर के चुनाव 23 जनवरी को संपन्न हो चुके थे। उसके बाद अध्यक्ष का चुनाव भी एक हफ्ते बाद संपन्न हो गया था। जिसमें मनीषा प्रकाश परिहार अध्यक्ष चुनी गई थी। उपाध्यक्ष अखिलेश दीक्षित चुने गए थे। किंतु वरिष्ठ लोगों के ना आने के कारण पदभार ग्रहण नहीं कर पा रहे थे। विधानसभा व लोकसभा सत्र होने से सांसद, विधायक के व्यस्त होने के कारण सादगी से सोमवार को विद्वान पंडितों की पूजा पाठ के साथ नवनिर्वाचित परिषद की अध्यक्ष मनीषा परिहार और उपाध्यक्ष अखिलेश दीक्षित ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पंडित रुकमांगद शुक्ल, अंकित परसाई, राम परसाई आदि विद्वान पंडित उपस्थित थे। नगर परिषद की सीएमओ मोनिका पारधी ने गुलदस्ता व परिषद कर्मचारियों ने गुलदस्ते भेंट किया।
कुष्ठ रोग पर दिया प्रशिक्षण
खण्डवा। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत् खण्डवा एवं बुरहानपुर जिले के मेडिकल ऑफिसर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को जिला मुख्यालय पर संपन्न हुआ। बड़वानी के डी.एच.ओ. डॉ. चन्द्रजीत सांवले ने चिकित्सा अधिकारियों को कुष्ठ रोग की पहचान, निदान उपचार एवं विभिन्न जटिलताओं के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद हरणे ने भी प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया।

