एक तिथि, एक त्यौहार को लेकर हुआ मंथन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के आह्वान पर शनिवार को स्थानीय खंडवा बायपास स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में ज्योतिष विद्वानों की बैठक रखी गई। बैठक की अध्यक्षता पंडित हरिओम जोशी ने की। इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य पं. विवेक मिश्र ने कहा कि आगामी दिनों में व्रत एवं त्यौहारों को लेकर श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति ना बने इसलिए ज्योतिष मार्गदर्शन आवश्यक है। उन्होंनें अक्षय तृतीया एवं परशुराम जन्मोत्सव की जानकारी दी। पंडित मुरलीधर व्यास ने कहा कि आगामी दिनों में लगभग 4 व्रत एवं त्यौहारों के संबंध में सभी का शास्त्र सम्मत एकमत होना आवश्यक है। बैठक में उज्जैन से पधारे पंडित अजय रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने कहा कि जिला ज्योतिष परिषद के सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक तिथि-एक त्यौहार मनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय किया है। पंडित किरण दुबे ने शास्त्र एवं पंचाग की महत्वता पर अपनी बात रखी। सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी अखिलेश पाराशर ने बताया कि आयोजित बैठक में ज्योतिष परिषद के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। जिसका संचालन पंडित लक्ष्मणाचार्य ने किया। इस मौके पर बैठक सर्व ब्राह्मण समाज के महामंत्री सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, संयोजक नितेश बादर विशेष रूप से मौजूद थे। वहीं पंडित ओमप्रकाश शर्मा, पंडित रमेशचंद्र व्यास, पंडित राम दाधिच, पंडित पीयूष उपाध्याय सहित अन्य ज्योषित विद्वानों का सानिध्य रहा।

283 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!