महिला की मौत! परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

गंभीर रूप से घायल महिला ने तोड़ा दम

अनोखा तीर, हरदा। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहित महिला के आग में झुलस जाने के बाद उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बीती रात इलाज दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इसके दूसरे दिन यानि सोमवार को पुलिस ने मामले में जहां मर्ग कायम कर लिया है, वहीं मृतिका का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस दौरान महिला के मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुराल वालों पर इलाज में असहयोग का आरोप लगाया है। मृतिका के भई जयसिंग सावनेर ने बताया कि बहन को अधजली अवस्था में ७ मार्च को घर लेकर आए थे। जहां उसकी हालत बिगड़ती देख 9 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतिका के भाई के मुताबिक पिता ने बेटी के ससुराल वालों को सारा हाल बताते हुए बुलाया था। परंतु उन्होंनें यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि हम कुछ नही कर सकते। आपको जैसा ठीक लगे कीजिये। मृतिका के मायके पक्ष के लिये ये बात किसी गहरी ठेस से कम नही रही। बावजूद गंभीर रूप से घायल बहन को बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन ण्क दिन पहले इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। इससे दुखी मृतिका के परिजनों ने अब दामाद समेत पूरे परिवार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है, वहीं मृतिका के परिजन की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!