गांव में पीने के पानी की कमी नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें – कलेक्टर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खण्डवा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने की और निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए किसी भी गांव में पीने के पानी की कमी नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएं। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ साथ सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव गांव का दौरा करें और गांव में अगर पानी की समस्या है तो उसके निराकरण हेतु तत्काल कार्यवाही की जाएं। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग, नागरिक आपूर्ति विभाग, आधार कार्ड में संशोधन, नगर पालिक निगम के कार्यो की समीक्षा की तथा राजस्व, श्रम, पंचायत, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा गोद ली गई आंगनवाड़ी में किए गए कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में पानी की समस्या है वहां पानी का स्त्रोत ढूंढे और बोरिंग कराकर पानी सप्लाय करें। कलेक्टर ने सी.एम. हेल्पलाइन और जनसुनवाई में आए आवेदनों को त्वरित गति से निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अपर कलेक्टर काशीराम बड़ोले, सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!