जलोटा की भजन संध्या को लेकर मातृशक्ति की बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति खंडवा द्वारा गुड़ी पड़वा पर हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में आयोजित होने वाली भजन संध्या में देश के प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा अपने प्रस्तुति देंगे। इसकी तैयारियों हेतु मातृशक्ति की बैठक श्री गणेश गौशाला में आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति ने कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु अपने विचार व्यक्त किए। समस्त मातृशक्ति ने संकल्प लिया कि वे अपने संस्कारों को आने वाली पीढ़ी में पहुंचाने का दायित्व स्वीकार करती हैं साथ ही नववर्ष पर प्रात: सभी सूर्य को अघ्र्य देकर अपने घरों पर गुड़ी बांधेंगे एवं अपने परिवार जनों के साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम कीं जानकारी देते हुए भूपेंद्र सिंह चौहान ने रूपरेखा प्रस्तुत की। आशीष चटकेले ने कार्यक्रम से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की। मातृशक्ति को जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे, शोभा तोमर, हंसमुखी जोशी, ममता बोरसे ने संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। बैठक का संचालन पूजा जैन ने किया एवं आभार भावना बिल्लोरे ने व्यक्त किया।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!