प्राचीन शीतला मंदिर में आज मनेगी शीतला सप्तमी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खंडवा। शहर के श्री दक्षिण मुखी प्राचीन सिद्ध शक्ति पीठ शीतला माता मंदिर रामगंज में शीतला सप्तमी मंगलवार को मनाई जाएगी। सोमवार को रात्रि 12 बजे से माता रानी का महाअभिषेक महाआरती के पश्चात पूजन का दौर शुरू हुआ। मंगलवार दोपहर 1 बजे तक चलेगा। उसके पश्चात महामाया जगत जननी आध्यशक्ति परम्बा जगदम्बा शीतला माता का दिव्य श्रंगार किया जाएगा। दोपहर 1 बजे के बाद दर्शन बाहर से होंगे। मां शीतला संस्कृत पाठशाला के आचार्य पं. अंकित मार्कण्डेय ने बताया कि शीतला सप्तमी तिथि सोमवार रात्रि 9.27 से प्रारंभ होगी जो मंगलवार रात्रि 8.22 तक रहेगी। सप्तमी का व्रत और पूजन तिथि के अनुसार ही करे। एक दिन आगे पीछे ना करे। माताओं से निवेदन है कि माता रानी के लिए जो भोग प्रसादी लाए वह बहुत कम मात्रा में लाए और उसे पैकेट बना कर के लाए और माता रानी को भोग लगा कर सेवादार को देें। जो भोग प्रसादी बांटी जा सके।

208 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!