सिंघाड़ तलाई की शराब दुकान हटाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खंडवा। सिंघाड़ तलाई वार्ड में रहवासी क्षेत्र से शराब दुकान हटाने की मांग उठ खड़ी हुई है। वार्ड की पार्षद चंद्रकांता मेलूंदें और क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर के पास जाकर संचालित दुकान के बारे में कई समस्याएं गिनाई।

उन्होंने कलेक्टर से बताया कि, वार्ड के मध्य में शराब दुकान संचालित हो रही है। शराब दुकान के पास ही नर्सरी से 8 वीं कक्षा तक वण्डरलैण्ड स्कूल भी संचालित है, जो 100 मीटर के अंदर स्थित है। शराब दुकान की वजह से आये दिन शराबियों द्वारा उत्पाद मचाया जाता है। विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। कुछ दिनों पूर्व ही शराब के नशे में युवकों द्वारा चाकूबाजी की घटना हो चुकी है। शराब दुकान की वजह से स्कूल के बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। क्षेत्र की महिलायें भी असुरिक्षत महसूस करती है। इसके पूर्व भी दो बार शराब दुकान को हटाने के लिये क्षेत्रवासियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है।

91 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!