फाग यात्रा में चाकूबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खंडवा। शहर में रंगपंचमी पर निकली फाग यात्रा में चाकूबाजी घटना कारित कर फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस दूसरे दिन जबरन कॉलोनी स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी श्याम राजपूत से पूछताछ के शाम को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी फाग यात्रा के दौरान रविवार को घंटाघर चौराहे पर मुंशी प्रेमचंद वार्ड निवासी दो सगे भाइयों कुणाल पिता राजू और लक्की पिता राजू को पेट में चाकू घोंप दिया था। दोनों भाई जिला अस्पताल में इलाजरत है। आरोपी श्याम राजपूत मौके से फरार हो गया था। उस पर पूर्व में क्षेत्र की ही एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

टीआई बलरामसिंह राठौर ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। फाग यात्रा के दौरान नाचने की बात पर कुणाल और लक्की से उसकी कहासुनी हो गई थी। इससे पहले होली के दिन भी विवाद हुआ था। आरोपी वारदात के बाद नशें में कुछ देर फरार रहा। लेकिन, वह सोमवार सुबह नशा उतरते ही घर पहुंचा। हमें जैसे ही उसके घर पहुंचने की सूचना मिली, तत्काल टीम ने दबोच लिया। उस पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। टीम के लतेशसिंह तोमर, अरविंद तोमर, अमित यादव की भूमिका सराहनीय रही।

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!