Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

पिता ने बेटा-बेटी की निर्मम हत्या कर जंगल में फेंके शव

2 min read
Text Size:

खंडवा। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता अपने ही बच्चों को मौत घाट उतार दिया। उस पर वहशीयत का नशा इतना सवार हुआ कि उसने जंगल में बेटे बेटी को ले जाकर पत्थर से उनकी हत्या कर वहीं उन्हें फेंक दिया। जहां उन्हें जानवरों ने नोंचा। बच्चों के शरीर क्षत-विक्षत अवस्था में पुलिस को मिले हैं। आरोपी पिता पुलिस के कब्जे में है। उसने गुनाह कुबूला है कि पत्नी के मायके जाने और बात तलाक तक पहुंचने के तनाव व गुस्से ने उससे ये जुर्म कराया है। पिता ने भले ही जुर्म कुबूल लिया है। लेकिन, इस पूरे मामले में दु:खद पहलू ये है कि बच्चे अब लौट कर नहीं आएंगे।

मामला जिले के पंधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत लालमाटी गांव का है। जहां आरोपी जादू बारेला ने अपने ही 5 साल के बेटे और 3 साल की बेटी की गांव के पास के जंगल में ले जाकर पत्थर से निर्मम हत्या कर उनके शव वहीं फेंक दिए थे। एसपी विवेकसिंह ने बताया कि मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने बच्चों के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। परिजन ने 9 मार्च को पुलिस को बताया था कि जादू बारेला बच्चों को लेकर ससुराल अम्बाबाड़ा गया था। पत्नी वहीं रह रही है। वहां से वह वापस लौट आया। जब अगले दिन पता किया था तो पता चला कि बच्चे वहां नहीं है। परिजन ने पिता जादू पर शंका जाहिर की। पुलिस उससे लगातार पूछताछ करती रही और वो पुलिस को पहले गुमराह करता रहा।

पुलिस ने जब जादू से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। जादू ने पुलिस को बताया कि करीब 10 दिन पहले उसे छोड़कर पत्नी अपने मायके चली गई। दोनों ही बच्चे जादू के पास थे। पत्नी और ससुराल वाले रिश्ता खत्म करना चाहते हैं। इसी उधेड़बुन में यह पूरा घटनाक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि रिमांड पर लेकर जादू से और पूछताछ करेंगे।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply