Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

फाग यात्रा में चाकूबाजी की घटना में दो युवक घायल

2 min read
Text Size:

 

खंडवा। फाग यात्रा के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। एक युवक ने दो सगे भाईयों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी मौके से फरार गया है। घटना दोपहर डेढ़ बजे की है। विधायक देवेंद्र वर्मा की गैर निकल रही थी, जिसमें घंटाघर चौराहे पर नाचने की बात पर युवकों में विवाद हो गया। विवाद के बाद एक युवक ने घर से चाकू लाकर दो भाईयों पर हमला बोल दिया।

घायल जिला अस्पताल में भर्ती है, जिनकी हालत गंभीर है। घायलों में कुणाल पिता राजू इंगले व लक्की पिता राजू इंगले दो भाई है। दोनों भाई अनाज मंडी में काम करते है। रविवार को विधायक देवेंद्र वर्मा द्वारा नगर निगम से फाग यात्रा निकाली जा रही थी। जिसमें आरोपी श्याम पिता विजय निवासी प्रेमचंद जैन वार्ड और जबरन कॉलोनी निवासी दोनों भाई नाच-गाना कर रहे थे। इस दौरान नाचने की बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोपी विजय ने चाकू लाकर दोनों भाई कुणाल और लक्की पर हमला कर दिया। चाकूबाजी की घटना के बाद आरोपी विजय मौके से फरार हो गया। थाना कोतवाली पुलिस फरार आरोपी विजय की तलाश में जुट गई है।

खंडवा में फाग यात्रा के दौरान चाकूबाजी की घटना हो गई। घटना में दो युवक घायल हुए जिन्हें पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि संजय नगर के दो युवकों पहले से विवाद चल रहा था। फाग यात्रा में दोनों आपस में भिड़ गए। हाथपाई होने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि दो युवक चाकूबाजी में घायल हो गए। तत्काल पुलिस ने मामला शांत कराया और घायल को जिला अस्पताल भर्ती करवाकर इलाज शुरू कर दिया। घायलों से तहसीलदार, पुलिस अधिकारियों ने बयान लिए। घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply