बेटी ने दिखाया साहस तो बच गई युवक की जान,एक की तलाश जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नर्मदा में डूब रहे युवक को बेटी ने बचाया

नसरुल्लागंज। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक बेटी के साहस की बदौलत एक युवक की जान बच गई। युवक नर्मदा नदी के तेज बहाव की चपेट में आने के बाद डूब रहा था वहां पर मौजूद गांव की बेटी ने अपना साहस दिखाते हुए एक युवक को तो बचा लिया, लेकिन दूसरे को बचाने में कामयाब नहीं हो सकी। जानकारी के मुताबिक ग्राम निम्नागांव के 5 युवक होली खेलने के बाद नीलकंठ गांव स्थित नर्मदा नदी के घाट पर स्नान करने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों दोस्त आकाश एवं विशाल पानी के तेज बहाव में बहने लगे। घाट पर मौजूद 21 वर्षीय बेटी साक्षी केवट ने जब देखा तो वह अपने डोगें से नदी की तेज धार के बीच पहुंची और युवको को बचाने के छंलाग लगा दी। बेटी ने एक युवक विशाल को बांस के सहारे नदी की किनारे पर लेकर आई। दूसरे युवक आकाश जाट को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह तेज बहाव के बीच गहरे पानी में बह गया। समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर द्वारा युवक की तलाश की जा रही थी। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। एक गोताखोर को ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से नदी के अंदर भी भेजा गया लेकिन उसका प्रयास सफल नहीं हो पाया। मौके पर तहसीलदार रत्नेश श्रीवास्तव एसडीओपी आकाश अमल कर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर सहित स्थानीय प्रशासनिक अमला मौजूद हैं।

 

123 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!