बाइक और कार का हुआ एक्सीडेंट महिला गंभीर दो घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 *आठनेर मुकेश सोनी*

आठनेर से 10 किलोमीटर दूर पुसली के पास कल शाम 7:00 बजे के लगभग एक बाइक एवं एक कार में भीषण टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार महिला एवं 2 अन्य घायल हो गए जिसमें महिला को काफी चोट आने के कारण वे सीरियस अवस्था में उन्हें आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है उक्त संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि रामप्रसाद उर्फ छुनना चौरे एवं उनकी पत्नी एवं बाइक चालक सुभाष यह तीनों मोटरसाइकिल से आठनेर फागुन मेले से अपने गांव काजली जा रहे थे कि यह हादसा पुसली ग्राम के पास हो गया बाइक का क्रमांक एमपी 48 एम एक्स 56 85 वही कार का नंबर mp04 cx69 04 है इन दोनों में जब आपस में भिड़ंत हुई है तब बताया जाता है कि कार की स्पीड बहुत तेज होने के कारण कार वाले ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी है जिससे बाइक सवार तीनों दूर फिका गए थे और कार चालक कार लेकर फरार होने के चक्कर में थे जिसे पूस ली ग्राम के पास ग्राम वासियों द्वारा दूर तक जाकर पीछा कर पकड़ कर लाए हैं कार पुलिस थाना आठनेर में खड़ी है एवं अभी मामला पुलिस जांच में लिया गया है इस संबंध में घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर उनकी स्थिति के संबंध में पुलिस जानकारी ले रही है उनके बयान के आधार पर मामला पंजीबद्ध किया जाएगा

 

153 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!