खेत में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। निकटवर्ती ग्राम पंचायत केलनपुर के पहतगांव में एक किसान के खेत अज्ञात व्यक्ति की लाश नग्न हालत में मिलने के बाद आसपास के गांव में सनसनी फैल गईं। इसकी सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी एवं सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गईं है। वहीं फारेन्सिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया है। यह खबर सुनकर आसपास के ग्राम केलनपुर, पलासनेर और पहतगांव के लोग वहां पहुंचे, जो मृतक की पहचान नहीं कर पाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार केलनपुर के पहतगांव में किसान जगदीश कुचबन्दीया मंगलवार को अपने खेत में दवा का छिड़काव कराने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ मजदूर भी था। दोनों जैसे खेत उस स्थान पर पहुंचे, जहां लाश पड़ी थी। जिस पर नजर पड़ते ही दोनों के हौंश उड़ गए। श्री कुचबँदिया ने तुरंत डायल 100 पर कॉल करके घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गईं है। जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 साल है। जिसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक की दोनों आंखों में भी जख्म हैं। पुलिस हर एक बिंदू की बारीकी से जांच कर रही है।

111 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!