Skip to content
Saturday, 17 October 2026
सभी सुर्खियाँ हरदा

ठिठुरती ठंड में नन्हे बच्चे बैठे खुलें मैदान

2 min read
Text Size:

दैनिक अनोखा तीर, हरदा। आज जहां पूरे सूबे में कड़कड़ाती ठंड के आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं हरदा में स्कूली बच्चों को खुलें मैदान में बैठया गया है। हरदा में चल रहे कमल युवा खेल महोत्सव में शामिल होने भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव हरदा आ रहें हैं। स्थानीय नेहरू स्टेडियम पर विगत 25 दिसंबर से चल रहे इस खेल महोत्सव दौरान श्री राव यहां बच्चों को संबोधित करेंगे। इसी के चलते दोपहर 12 बजे से यहां शहर के विभिन्न शासकीय स्कूलों के बच्चों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। स्कूलों के शिक्षकों का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार वह बच्चों को स्टेडियम लेकर आए हैं। खुलें मैदान में ठिठुरते बच्चों का कहना है कि ठंड के कारण उनके कानों में दर्द होने लगा है। वहीं इतनी शीत लहर के बीच इन ठिठुरते बच्चों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रजापति का कहना है कि बच्चे अनुभव प्राप्त करने आये हैं। किसी को जबरन नही बैठाया गया है।
जानकारी अनुसार भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव तथा कृषि मंत्री कमल पटेल यहां लगभग साढ़े तीन बजे पहुंचेंगे। ऐसी स्थिति में तीन – चार घंटे इन बच्चों को खुलें मैदान में बैठाये रखना कितना उचित है। सरकारी स्कूलों के इन बच्चों के पास न तो कान बांधने के पर्याप्त इंतजाम है और न ही उतनी अच्छी स्वेटर है जिससे वह इस ठंड का सामना कर सके।‌ आखिर इस ठंड में इन मासूम बच्चों को क्यों राजनीतिक का मोहरा बनाया जा रहा है। प्रशासन इस विषय पर क्यों आंखें मूंदे बैठा है।

238 Views
What do you think?

Leave a Reply