( मूकेश सोनी ) मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर के निर्देशन में चलने वाली मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया गया।थाने के भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं ने एफ आई आर दर्ज करने सहित थाने की अन्य कार्यवाही व संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर वाहिद खान ने बताया कि कानून का पालन करवाना व कानून का संरक्षण करना पुलिस का कर्तव्य है।भय मुक्त समाज की स्थापना यह हमारी पहली प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि नगर व गांव के लोग शांति एवं आनंद के साथ अपने त्यौहार मना सकते इसीलिए कई पुलिस वाले अपना त्यौहार नहीं मना पाते है। कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रहे यह हमारा विशेष प्रयास रहता है।विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा भी कर्तव्य है की पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करना करे।यदि हमारे ग्राम में अपराध होता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए।अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सबकी प्रत्येक नागरिक व ग्रामवासी की भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए।इसमें समाज का सहयोग बहुत जरूरी होता है।मेंटर गोवर्धन राने ने पुलिस की भूमिका का महत्व बताते हुए कहा कि हम रात में चैन की नींद इसीलिए सो पाते हैं क्योंकि पुलिस वाले रातों को जागते हैं।प्रदेश,नगर,ग्राम में कानून व्यवस्था बनी रहे इसी के लिए पुलिस विभाग सदैव मुस्तैद रहता है।थाना भ्रमण कार्यक्रम में ए एस आई करण लोहाई,प्रधान आरक्षक हरिराम डढोरे, मेंटर चारुमति बंजारे,दिनेश साकरे,सतीश ठाकरे एवं आशुतोष सिंह चौहान सहित सी एम सी एल डी पी आठनेर के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।