अनोखा तीर, हरदा। कलेक्ट्रेट हरदा में गुरुवार को सद्भावना दिवस के अवसर पर अपर कलेक्टर जेपी सैयाम ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को सद्भावना दिवस संबंधी शपथ दिलाई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामकुमार शर्मा एवं संयुक्त कलेक्टर डीके सिंह भी मौजूद थे। जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों में भी इसी तरह की शपथ अधिकारी कर्मचारियों द्वारा ली गई।
—————————–
130 Views

