Srilanka Crisis | श्रीलंका: उभरते संकटों के बीच दिनेश गुणवर्धने बने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

srilanka

Pic: ANI

कोलंबो. वरिष्ठ नेता दिनेश गुणवर्धने (Dinesh Gunawardhane) को शुक्रवार को श्रीलंका (Srilanka) का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickramsinghe) ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई। गुणवर्धने को अप्रैल में, पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यकाल के दौरान गृह मंत्री बनाया गया था।

जी हाँ, अब दिनेश गुणवर्धने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए हैं। स्वयं राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने उन्हें अब देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। बता दें कि गुणवर्धने एजुकेशन मिनिस्टर भी रह चुके हैं। उन्हें साल 2020 के संसदीय चुनाव के बाद विदेश संबंध मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। वे रानिल विक्रमसिंघे के सहपाठी भी रहे हैं।

गौरतलब है कि, विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री पद खाली हो गया था। छह बार प्रधानमंत्री रह चुके विक्रमसिंघे ने बृहस्पतिवार को देश के आठवें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की थी।उन्होंने देश के सामने आ रहे अभूतपूर्व आर्थिक संकट को दूर करने के लिए सभी दलों से मिलकर काम करने का आह्वान किया है।

Views Today: 2

Total Views: 168

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!