Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

एक दशक के बाद खिरकिया में खिला कमल – भाजपा प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत

3 min read
योगेंद्र सिंह राजपूत, खिरकिया। एक दशक के इंतजार के बाद खिरकिया नगर परिषद में कमल खिला है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने पार्षद चुनाव में दमखम दिखाते हुए लगभग एक तरफा मैदान मारा है। नगर के कुल 15 वार्डों में से 11 में भाजपा 3 पर काग्रेंस और 1 पर निर्दलीय को जीत मिली है। तमाम राजनीतिक दांवपेच के बाद शहर की जनता में अपना फैसला भाजपा के पक्ष में सुनाया है। भाजपा के तमाम दिग्गज अपना गढ़ फतह में सफल रहे। मुख्य बिंदुओं पर बात की जाए तो अब पार्षदों से अध्यक्ष बनने की दौड़ में नेहा रविंद्र दुआ वार्ड क्रमांक 4 से पार्षद, इंद्रजीत महेंद्र खनूजा वार्ड क्रमांक 8 से पार्षद और सोनम पियूष सोनी वार्ड 6 से पार्षद सबसे प्रमुख नाम है। सबसे चौंकाने वाला रिजल्ट वार्ड क्रमांक 9 का रहा जहां पर निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा अनिल जैन भाजपा-कांग्रेस दोनों को मात दे दी। वार्ड क्रमांक 9 की जीत में स्थानीय व्यवसायी पंकज सांड के मैनेजमेंट ने सब को अचरज में डाल दिया। वहीं शहर के अन्य वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को लगभग हर वार्ड में बड़े वोट मार्जिन से मात दी।
वार्ड क्रमांक 4 और 8 में दोनों सरदार साबित हुए असरदार
बड़े भितरघात के बीच वार्ड क्रमांक 4 और 8 से भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वार्ड क्रमांक 4 से नेहा रविंद्र दुआ और वार्ड क्रमांक 8 से इंद्रजीत महेंद्र खनूजा ने बेहद असरदार जीत दर्ज की। वही वार्ड बदलकर 6 नंबर में सुधीर सोनी चक्रव्यूह तोड़ने में सफल रहे। वार्ड 6 से उनकी पुत्रवधू सोनम सोनी पार्षद निर्वाचित हुई।
भाजपा की जीत के बाद नगर के मुख्य मार्ग पर जश्न मनाते हुए निकला जुलूस
मतगणना प्रारंभ होने के बाद सर्वप्रथम नगर के वार्ड क्रमांक 04 का परिणाम भाजपा के खाते में जाने के बाद से ही एक के बाद एक परिणाम भाजपा के खाते में जाते नजर आने लगे। इसी प्रकार 15 वार्डों में भाजपा ने 11वार्डो में जीत दर्ज कर भाजपा की नगर सरकार निश्चित हुई। जिसके बाद भाजपा के सभी विजयी पार्षद के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर जश्न के माहौल के साथ रंग गुलाल उड़ा कर बैंड बाजों के साथ जयघोष लगाकर जीत का जुलूस निकाला गया। इस दौरान नगर भाजपा के समस्त दिग्गज नेता उपस्थित हुए। जिसके बाद सभी विजयी पार्षदों के द्वारा अपने-अपने वार्डों में पहुंचकर मतदाताओं का आभार प्रकट कर आशीर्वाद लिया।
नगर के 15 वार्डों में इन पार्षदों ने लहराया जीत का परिचम
नगरी निकाय चुनाव में 6 जुलाई को मतदान के बाद 17 जुलाई दिन रविवार को सुबह 9:00 बजे परिणाम सामने आए। खिरकिया में भाजपा का परचम लहराया। नगर परिषद खिरकिया के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई। शहर के 15 वार्डों मे भाजपा के 11 प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। शहर के 3 वार्डों मे कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। जिसमें वार्ड क्रं. 01 भाजपा से फूलवती उईके, वार्ड क्र 02 कांग्रेस से वंदना मलखान सिंह इरलावत, वार्ड क्र 03 कॉन्ग्रेस से किरण आठनेरे, वार्ड क्रं. 04 भाजपा से नेहा रविंद्र दुआ, वार्ड क्र 05 भाजपा से संगीता अभिषेक, वार्ड क्रं. 06 भाजपा से सोनम पीयूष सोनी, वार्ड क्रं. 07 भाजपा से लक्ष्मी संजय यादव, वार्ड क्रं. 08 भाजपा से इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा, वार्ड क्र 09 से निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा अनिल जैन, वार्ड क्रं. 10 भाजपा से नितिन पूनमचंद गुप्ता और वार्ड क्रं. 11 भाजपा से सुरेंद्र आठनेरे, वार्ड क्र 12 भाजपा से विजयंत गौर, वार्ड क्र 13 भाजपा से रमाबाई, वार्ड क्र 14 भाजपा से राजेश बिहारी लाल, वार्ड क्र 15 कांग्रेस से अनिल मालाकार विजयी रहे।
123 Views
123 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply