हरदा। नगर पालिका चुनाव में अब तक परिणाम में। वार्ड क्रं. 5 से भाजपा के प्रदीप सोनी को 345 वोट प्राप्त हुए है, वहीं कांग्रेस के इकलाख चौहान को 251 वोट मिले है। वार्ड क्रं. 4 से भाजपा के दिनेश मौर्य को 216 और सचिन कुचबंदिया को 144 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंददेवा को 152 वोट मिले है। वार्ड क्रं. 3 से भाजपा की श्रीमती रक्षा धनगर को 305 वोट और कांग्रेस के राजकुमार जोशी को 195 मत मिले है। वार्ड क्रं. 2 से कांग्रेस की संजीदा खान को 270 वहीं भाजपा की श्रीमती रीना प्रजापति को 202 वोट मिले है। वार्ड क्रं. 1 से कांग्रेस की राजकुमारी कुचबंदिया को 337 मत और भाजपा की श्रीमती मीरा कुचबंदिया को 236 वोट मिले है। वहीं वार्ड क्रं. 8 से कांग्रेस के सगीर पटेल को 352 और भाजपा के मनोज महलवार को 185 वोट मिले है। वार्ड क्रं. 10 से भाजपा की श्रीमती कीर्ति अग्रवाल को 422 मत एवं श्रीमती रागिनी गहलोत को 222 वोट मिले है। यहां श्रीमती कीर्ति अग्रवाल चुनाव जीत गई है। वहीं वार्ड क्रं. 35 से कांग्रेस की श्रीमती शिवरती गीते को 428 मत मिले है, वहीं भाजपा की श्रीमती रूकमणी को मात्र 179 वोट ही प्राप्त हुए है। वार्ड क्रं. 34 से श्रीमती भारती कमेडिया को 510 मत मिले है और कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती पूजा गोस्वामी को मात्र 80 मत ही प्राप्त हुए है। वार्ड क्रं. 32 से भाजपा के शुभम इवने को 252 मत और कांग्रेस के यश ठाकुर को 77 वोट ही प्राप्त हुए है। वार्ड क्रं. 33 कांग्रेस के गोविन्द कुचबंदिया को 47 मत और भाजपा के कुंवर सिंह को 280 मत प्राप्त हुए है। वहीं वार्ड क्रं. 29 में कांग्रेस के अहद खान को 653 मत और भाजपा के मन्नान को मात्र 79 मत ही प्राप्त हुए है। वार्ड क्रं. 28 में कांग्रेस की श्रीमती सुषमा बिलारे को 184 और भाजपा की श्रीमती विजयश्री चौरसिया को 121 मत ही प्राप्त हुए है। वार्ड क्रं. 31 में कांग्रेस की श्रीमती क्षमा उईके को 115 मत और भाजपा की श्रीमती ओमवती उईके को 291 मत प्राप्त हुए है। वार्ड क्रं. 30 में निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती मंजू संतोष किरावर आगे चल रही है, उन्हें 148 मत और भाजपा की श्रीमती भगवती दिलीप वर्मा को 117, कांग्रेस की श्रीमती बबीता सोनकर को 121 मत मिले है। वहीं वार्ड क्रं. 27 में कांग्रेस की श्रीमती प्रीति चौहान को 265 और भाजपा की श्रीमती रेखा राठौर को 199 मत प्राप्त हुए है। वहीं वार्ड क्रं. 26 में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पाराशर को 406 और भाजपा प्रत्याशी सौरभ तिवारी को 239 मत प्राप्त हुए है। वार्ड क्रं. 25 में भाजपा की श्रीमती रानी बघेला को 130 मत एवं कांग्रेस की श्रीमती उर्वशी शैलेन्द्र गुर्जर को 161 मत प्राप्त हुए है। वार्ड क्रं. 24 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण जायसवाल को 223 मत और भाजपा के ओमप्रकाश मोरछले को 212 मत प्राप्त हुए है। वार्ड क्रं. 22 से निर्दलीय प्रत्याशी जैतून हन्नू खान आगे चल रही है। इन्हें 314 मत मिले है। वहीं भाजपा की श्रीमती रेहाना दिलावर खान को 269 मत और कांग्रेस की नजमुननिशा को 117 मत मिले है। वार्ड क्रं. 09 से भाजपा के रामेश्वर सारन चुनाव जीत गए है। उन्हें 442 मत प्राप्त हुए है, वहीं कांग्रेस के नवीन भायरे को 122 मत ही मिले है। वार्ड क्रं. 07 से भाजपा के लोकेशराव मराठा चुनाव जीत गए है। उन्हें 516 मत मिले है, वहीं कांग्रेस के शैलेन्द्र जोशी को 79 मत ही प्राप्त हुए है। वार्ड क्रं. 06 से भाजपा की श्रीमती अनिता राठौर चुनाव जीत गई है। उन्हें 424 मत प्राप्त हुए, वहीं कांग्रेस की यास्मीन खान को 174 वोट मिले है। वार्ड क्रं. 23 में कांग्रेस की सोनाली गौर आगे है। उन्हें 334 मत और भाजपा की प्रीति सिंघई को 227मत मिले है।
वार्ड क्रं. 21 में भाजपा की श्रीमती अनिता संतोष अग्रवाल आगे चल रही है, उन्हें 213 मत प्राप्त हुए है। वहीं कांग्रेस के अभिषेक पालीवाल को 181 मत मिले है। वार्ड क्रं. 20 के परिणामों में कांग्रेस के अमर रोचलानी आगे चल रहे है, उन्हें 151 मत मिले है एवं भाजपा के दीपक नेमा को 138 मत मिले है। वार्ड क्रं. 18 में कांग्रेस की श्रीमती ज्योति अनिल दुबे आगे चल रही है, उन्हें 227 मत मिले है एवं भाजपा की श्रीमती कैलाश सांखला को 171 मत प्राप्त हुए है। वार्ड क्रं. 19 से भाजपा के अंशुल गोयल आगे चल रहे है, उन्हें 166 मत मिले है, वहीं कांग्रेस के नरेश पाहूजा को 157 मत प्राप्त हुए है। वार्ड क्रं. 17 से भाजपा की श्रीमती बिंदु विनोद गुजर आगे चल रही है, उन्हें 161 मत प्राप्त हुए है, वहीं कांग्रेस की श्रीमती रेखा दिनेश यादव को 87 मत प्राप्त हुए है। वार्ड क्रं. 16 में भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी श्रीमती आशा अमरसिंह मीणा आगे चल रही है, उन्हें 390 मत और कांग्रेस की श्रीमती राजश्री अजय गोरखे को 112 मत मिले है। वार्ड क्रं. 14 से कांग्रेस प्रत्याशी जैबुननिशा मुन्ना पटेल आगे चल रही है, उन्हें 206 मत एवं भाजपा की प्रत्याशी अफसाना बी को 93 मत और निर्दलीय प्रत्याशी हज्जानी सुगरा बी को 96 मत मिले है। वार्ड क्रं. 15 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सुप्रिया पटेल आगे चल रही है, उन्हें 391 मत एवं भाजपा के अमित यादव को 255 मत मिले है। वार्ड क्रं. 13 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय दिशोरे आगे चल रहे है, उन्हें 329 मत एवं भाजपा के आशीष गौर को 67 मत मिले है। वार्ड क्रं. 12 से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय उपरित 4 मतों से चुनाव जीत गए है। अक्षय उपरित को 271 मत और टीटू पंडित को 267 मत प्राप्त हुए है। वार्ड क्रं. 11 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अंजना संदीप पाराशर आगे चल रही है, उन्हें 292 मत एवं कांग्रेस की श्रीमती अर्चना अमर यादव को 215 मत मिले है।
Views Today: 2
Total Views: 130

