मतदान की गति बढ़ी, लोगों में उत्साह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका के 35 वार्डो के लिए बुधवार सुबह से जारी मतदान ने दोपहर 12 बजे रफ़्तार पकड़ ली है। इस दौरान मतदान केन्द्रो पर खासी भीड़ रही। मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। सबसे ज्यादा हलचल काशी बाई कन्या शाला के आसपास देखने को मिली। कारण यह कि यहां करीब 2-3 वार्डो के मतदान केंद्र बनाएं गए हैं। बाढ़ के चलते निचली बस्तियों के मतदान केंद्र गर्ल्स स्कूल में शिफ्ट किए हैं। सुरक्षा के लिहाज से सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है। जानकारी के अनुसार बुधवार को मतदान दिवस के रोज सुबह से कोई खास चहलपहल नहीं थी। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद यानी सुबह साढ़े 8 बजे से मतदाताओं का आना जाना शुरू हुआ। 12 बजे से बड़ी संख्या में मतदाता संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। जिससे यह अनुमान लगाया गया कि दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम 4 बजे तक भीड़ रहेगी। क्योकि महिला मतदाताओ ने सुबह से मतदान करने में रूचि नहीं दिखाई। हालांकि दोपहर बाद मतदाता केंदो पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान मतदान केंद्र के बाहर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की मौजूदगी है। ख़ासकर शहर के महत्वपूर्ण वार्डो में दोनों ही दल के नेता व कार्यकर्त्ता पूरी तरह सक्रिय हैं। मैदानी कार्यकर्त्ता इंद्रदेवता से मेहरबानी बनाएं रखने की प्रार्थना भी कर रहे हैं, ताकि उनकी मेहनत सकुशल पूर्ण हो।

177 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!