Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

कांग्रेस से नपा अध्यक्ष पद हेतु सुप्रिया पटेल का नाम आया

2 min read
Text Size:

दैनिक अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका चुनाव के चलते अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा कांग्रेस दोनों ही दलों में प्रमुख दावेदारों के नाम अब जन चर्चा का विषय बनने लगे हैं। हाल ही में जहां भाजपा से श्रीमती भारती राजू कमेड़िया का नाम मंत्री कमल पटेल की घोषणा के बाद चर्चा में आया तो, वही कांग्रेस से भी श्रीमती सुप्रिया पटेल का नाम चर्चा में आने लगा है। बताया जाता है कि गत दिवस वरिष्ठ कांग्रेसजनों जिसमें पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल , वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश चंद वशिष्ठ गुरू, लखन सिंह मौर्य, अनिल बंसल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार ,पूर्व न पा अध्यक्ष हेमंत टाले, दिनेश यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, संजय कमल चंद जैन ,गगन अग्रवाल, आदित्य गार्गव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला सिंह ठाकुर , उषा गोयल, आमिर पटेल हरिमोहन शर्मा आदि समस्त कांग्रेसजनो, पार्षद प्रत्याशियों की सहमति से यह निर्णय लिया है। जिसके अनुसार वार्ड नंबर 15 की प्रत्याशी श्रीमती सुप्रिया अशोक पटेल को नगर पालिका हरदा की अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से अधिकृत उम्मीदवार बनाया जाएगा। बहरहाल इस चर्चा के सोशल मीडिया पर आने पर इसके विरोध के स्वर भी सुनाई देने लगे हैं। पार्षद प्रत्याशी श्रीमती अर्चना यादव के पति अधिवक्ता अमर यादों ने इस बात का खंडन करते हुए विरोध दर्ज किया है कि इस सहमति में उनका नाम उनकी अनुमति के बगैर लिया जा रहा है। उन्होंने इस तरह के किसी निर्णय का पुरजोर विरोध किया है। वहीं उन्होंने इसे कांग्रेस की रीति नीति और प्रजातांत्रिक तरीके के विपरीत होना करार दिया है। वैसे अभी तक कांग्रेस द्वारा इस बात की अधिकृत पुष्टि नहीं की गई है और ना ही कांग्रेस के किसी पदाधिकारी ने सोशल मीडिया पर चलते इस तरह के प्रस्ताव का कोई खंडन किया है। इस लिए हम इसे अधिकृत तौर पर कांग्रेस की घोषणा करार नहीं दे सकते। यह केवल जन चर्चाओं और सोशल मीडिया पर आधारित खबरों के आधार पर बनी खबर मात्र है।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply