Skip to content
Friday, 16 October 2026
सुर्खियाँ हरदा

harda-madhya-panchayat-chunav-newly-elected-sarpanch-rukmani-bai-died-after-winning-election चुनाव तो जीत गईं, पर हार गईं जिंदगी की जंग

2 min read
Text Size:

– ग्राम पंचायत पानतलाई की नवनिर्वाचित सरपंच का निधन

अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत पानतलाई में उस समय हर शख्स अचंभित रह गया, ज़ब गांव की नवनिर्वाचित महिला सरपंच रूखमणी सरियाम के निधन की खबर सुनने को मिली। इस दुःखद खबर के बाद हर एक आँखे नम हो गईं। दरअसल, गांव की 65 वर्षीय आदिवासी महिला रखमणी बाई ने इस बार पंचायत चुनाव लड़ा था। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को मतदान हुआ, वहीं देर शाम तक परिणाम भी सामने आ गए। जिसमे रखमणी बाई ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को 371 वोट से करारी शिकस्त देकर सरपंच चुनी गईं। इस दौरान ख़ुशी का माहौल तथा बधाइयों का दौर चल रहा था। इसको लेकर आदिवासी परिवारों में हर्ष का वातावरण था। लेकिन यही खुशियां सुबह दुखों में डूबी नजर आईं। ग्रामीणों के मुताबिक जीत मिलने के बाद सभी खुश थे, खासकर प्रत्याशी का परिवार काफ़ी खुश था। देर रात तक मेल मिलाप और बधाई का सिलसिला चला। इस बीच रविवार सुबह मालूम हुआ कि नवनिर्वाचित सरपंच का निधन हो गया है। इस खबर के बाद पूरे गांव में शोक रहा। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि स्व रखमणी बाई सहज़, सरल और व्यवहार कुशल महिला थीं। यही वजह है कि पंचायत चुनाव में उन्होंने 341 मतों से विजयश्री हुईं। ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। पड़ोसी ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच उत्तम सिंह राजपूत ने कहा कि रखमणी बाई का निधन अपूर्णीय क्षति है।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply