भाजपा और कांग्रेस ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की सूची, नामों का एलान होते ही वार्डो में सक्रिय हुए प्रत्याशी

schol-ad-1

नगर पंचायत और नगर पालिका में अध्यक्ष पद के सीधे चुनाव नही होने से पार्षदों के लिए जारे अजमाईश का दौर नामांकन के अंतिम दिन तक जारी है। आज लंबी मशक्कत के बाद भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची तो जारी की है, लेकिन कांग्रेस ने अभी भी कुछ वार्डो को होल्ड पर रखा है। इस चुनाव में कई दिग्गज नेता स्वयं या अपनी पत्नी के माध्यम से ताल ठोककर मैदान में उतर रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चित नाम पूर्व जिपं अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष की धर्मपत्नी आशा अमरसिंह मीणा का है। वहीं टिमरनी में कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष रहे देवेन्द्र भारद्वाज अब भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इधर, कांग्रेस ने भी पूर्व विधायक नन्हेलाल पटेल की पुत्रवधु एवं पूर्व जिपं सदस्य सुप्रिया पटेल को पार्षद पद के लिए वार्ड क्रमांक 15 से मैदान में उतारा है।

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका चुनाव में पार्षद पद के लिए नामांकन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि के एक दिन पहले यानी शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस ने अपने- अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने जहां हरदा के सभी 35 वार्डो सहित खिरकिया, सिराली, टिमरनी में भी सभी प्रत्याशियों के नामों को हरी झंडी दे दी है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी अपनी सूची जारी कर दी है। हालांकि कांग्रेस ने हरदा में 5 वार्ड, टिमरनी में ४ वार्ड , खिरकिया में 1 वार्ड और सिराली के 4 वार्डो को होल्ड पर रखा है। इन वार्डो के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मंथन चल रहा है। जिन वार्डो में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बाकी है। खैर, यह सब चयन प्रक्रिया का हिस्सा है। जो देर रात पूर्ण कर लेने की बात सामने आई है। इधर, दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने के साथ ही वार्डो में हलचल बढ़ गई है। प्रत्याशियों द्वारा मेल-मिलाप का दौर प्रारंभ कर दिया है। एक-दो दिन में तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। इसके बाद शहर चुनावी रंग में डूबा नजर आएगा।
इन वार्डो में कांटे का मुकाबला
– वार्ड क्रमांक 15
पिछली परिषद में वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीता था। इस बार भाजपा ने यहां से अनिल कुमार यादव को टिकिट दिया है। उनके सामने कांग्रेस ने पूर्व जिपं सदस्य सुप्रिया अशोक पटेल को उतारा है। जिसके चलते यह वार्ड चर्चाओं में है। यहां कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
– वार्ड क्रमांक – 17
पिछले दो नपा चुनाव दौरान वार्ड क्रमांक 17 से भाजपा के प्रत्याशी परिषद में पहुंच रहे हैं। इस बार भाजपा ने बिन्दु विनोद गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। यहां से कांग्रेस ने पूर्व जिपं सदस्य रेखा दिनेश यादव को टिकिट दिया है। जिसके चलते वार्ड क्रमांक 17 में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला के आसार बने हुए हैं।
– वार्ड क्रमांक – 11
इस वार्ड में कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस का प्रत्याशी परिषद में पहुंचते आ रहा है। इस बार भाजपा ने अंजना संदीप पाराशर को टिकिट दिया है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व पार्षद अर्चना यादव पर भरोसा जताया है। वार्डवासियों के मुताबिक दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
वार्ड क्रमांक – 18
शहर के पार्श इलाके में शामिल वार्ड क्रमांक 18 से इस बार भाजपा ने कैलाश देवीसिंह सांखला को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने ज्योति अनिल दुबे को टिकिट दिया है। जिससे मुकाबला रौचक हो गया है। यहां दोनों के बीच कड़ा टक्कर देखने को मिल सकती है।
– वार्ड क्रमांक – 10
शहर के वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा ने जहां कीर्ति राहुल अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने इस वार्ड से रागिनी रामअवतार गहलोद को टिकिट दिया है। बाजार क्षेत्र से लगे इस वार्ड में दोनों के बीच कड़े मुकाबले की बात कही जा रही है।

हरदा नगरपालिका के भाजपा एवं कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची
भाजपा
वार्ड क्र. ०१ मीरा कुचबंदिया
वार्ड क्र. ०२ रीना प्रजापति
वार्ड क्र. ०३ मुन्नालाल धनगर
वार्ड क्र. ०४ दिनेश चंदेवा
वार्ड क्र. ०५ प्रदीप सोनी
वार्ड क्र. ०६ अनिता राठौर
वार्ड क्र. ०७ लोकेशराव मराठा
वार्ड क्र. ०८ मनोज मेहलवार
वार्ड क्र. ०९ रामेश्वर सारन
वार्ड क्र. १० कीर्ति अग्रवाल
वार्ड क्र. ११ अंजना पाराशर
वार्ड क्र. १२ शशिभूषण पंडित
वार्ड क्र. १३ आशीष गौर
वार्ड क्र. १४ अफसाना बी
वार्ड क्र. १५ अमित कुमार यादवप
वार्ड क्र. १६ श्रीमती आशा अमरसिंह मीणा
वार्ड क्र. १७ बिंदु गुर्जर
वार्ड क्र. १८ श्रीमती कैलाश सांखला
वार्ड क्र. १९ अंशुल गोयल
वार्ड क्र. २० दीपक नेमा
वार्ड क्र. २१ अनीता अग्रवाल
वार्ड क्र. २२ रेहाना खान
वार्ड क्र. २३ प्रीति सिंघई
वार्ड क्र. २४ पुरुषोत्तम सैनी
वार्ड क्र. २५ रानी बघेला
वार्ड क्र. २६ सौरभ तिवारी
वार्ड क्र. २७ रेखा राठौर
वार्ड क्र. २८ विजयश्री चौरसिया
वार्ड क्र. २९ मन्नान खां
वार्ड क्र. ३० भगवति वर्मा
वार्ड क्र. ३१ ओमबति उईके
वार्ड क्र. ३२ शुभम ईवने
वार्ड क्र. ३३ कुंवरसिंह सानिया
वार्ड क्र. ३४ भारती कमेडिया
वार्ड क्र. ३५ रुकमणि बाई

कांग्रेस
वार्ड क्र. ०१ राजकुमारी कुचबंदिया
वार्ड क्र. ०२ श्रीमती संजीदा खान
वार्ड क्र. ०३ राजकुमार जोशी
वार्ड क्र. ०४ सचिन कुचबंदिया
वार्ड क्र. ०५ होल्ड
वार्ड क्र. ०६ याशमीन खान
वार्ड क्र. ०७ राजेश सोनी
वार्ड क्र. ०८ होल्ड
वार्ड क्र. ०९ नवीन भायरे
वार्ड क्र. १० रागिनी गहलौत
वार्ड क्र. ११ श्रीमती अर्चना यादव
वार्ड क्र. १२ होल्ड
वार्ड क्र. १३ श्री संजय दिशोरे
वार्ड क्र. १४ जेबुन्ननिशा
वार्ड क्र. १५ सुप्रिया पटेल
वार्ड क्र. १६ राजश्री गोरखे
वार्ड क्र. १७ श्रीमती रेखा यादव
वार्ड क्र. १८ ज्योति दुबे
वार्ड क्र. १९ नरेश कुमार पाहुजा
वार्ड क्र. २० होल्ड
वार्ड क्र. २१ होल्ड
वार्ड क्र. २२ श्रीमती नजमूननिशा
वार्ड क्र. २३ सोनाली गौर
वार्ड क्र. २४ प्रवीण जायसवाल
वार्ड क्र. २५ श्रीमती उर्वशी गुर्जर
वार्ड क्र. २६ मुकेश पाराशर
वार्ड क्र. २७ श्रीमती प्रीति चौहान
वार्ड क्र. २८ श्रीमती सुषमा बिल्लौरे
वार्ड क्र. २९ अब्दुल अहद खान
वार्ड क्र. ३० बबीता सोनकर
वार्ड क्र. ३१ क्षमा उईके
वार्ड क्र. ३२ यश ठाकुर
वार्ड क्र. ३३ गोविंदा कुचबंदिया
वार्ड क्र. ३४ पूजा गौस्वामी
वार्ड क्र. ३५ शिरबति गीते

नगर परिषद खिरकिया के भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची
भाजपा
वार्ड क्र. ०१ फूलबाई उईके
वार्ड क्र. ०२ अमित तिवारी
वार्ड क्र. ०३ सीमा बिलारे
वार्ड क्र. ०४ नेहा दुआ
वार्ड क्र. ०५ श्रीमती गीतांजलि
वार्ड क्र. ०६ सोनम सोनी
वार्ड क्र. ०७ लक्ष्मी यादव
वार्ड क्र. ०८ इंद्रजीत कौर
वार्ड क्र. ०९ हर्षिता राजपूत
वार्ड क्र. १० नितिन गुप्ता
वार्ड क्र. ११ सुरेंद्र आठनेरे
वार्ड क्र. १२ विजयंत गौर
वार्ड क्र. १३ रमा गौर
वार्ड क्र. १४ राजेश मालाकार
वार्ड क्र. १५ सुरेश मालाकार

कांग्रेस
वार्ड क्र. ०१ अनिल कबरे
वार्ड क्र. ०२ वंदना इरलावत
वार्ड क्र. ०३ किरण आठनेरे
वार्ड क्र. ०४ सोना शर्मा
वार्ड क्र. ०५ होल्ड
वार्ड क्र. ०६ संध्या जायसवाल
वार्ड क्र. ०७ नजमून बी
वार्ड क्र. ०८ रानू वासले
वार्ड क्र. ०९ सीमा पाराशर
वार्ड क्र. १० रंजना पटेल
वार्ड क्र. ११ किशोरी लालू
वार्ड क्र. १२ कमलसिंह मीणा
वार्ड क्र. १३ प्रियंका वर्मा
वार्ड क्र. १४ मांगीलाल प्रजापति
वार्ड क्र. १५ अनिल मालाकार

नगर परिषद टिमरनी के भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

भाजपा
वार्ड क्र. ०१ रजनी मांदले
वार्ड क्र. ०२ गायत्री भैसारे
वार्ड क्र. ०३ भारती विश्वकर्मा
वार्ड क्र. ०४ प्रीति बंसल
वार्ड क्र. ०५ रानी कनेरे
वार्ड क्र. ०६ सुनिल दुबे
वार्ड क्र. ०७ रवींद्र ठाकुर
वार्ड क्र. ०८ सुधीर गौर
वार्ड क्र. ०९ जयंत कौशल
वार्ड क्र. १० इकबाल खान
वार्ड क्र. ११ आरती ठाकुर
वार्ड क्र. १२ देवेंद्र भारद्वाज
वार्ड क्र. १३ उर्मिला गीते
वार्ड क्र. १४ निर्मिला कौशल
वार्ड क्र. १५ अर्चना कनेरिया

कांग्रेस
वार्ड क्र. ०१ मीना नागरे
वार्ड क्र. ०२ गंगादीन सेजकर
वार्ड क्र. ०३ होल्ड
वार्ड क्र. ०४ संध्या मिश्रा
वार्ड क्र. ०५ होल्ड
वार्ड क्र. ०६ सुभाष चंद्र जायसवाल
वार्ड क्र. ०७ होल्ड
वार्ड क्र. ०८ होल्ड
वार्ड क्र. ०९ बालकृष्ण कौशल
वार्ड क्र. १० यूसुफ गौरी
वार्ड क्र. ११ अर्चना शुक्ला
वार्ड क्र. १२ श्रीकर गद्रे
वार्ड क्र. १३ सकुंतला खोदरे
वार्ड क्र. १४ मनोरमा उपाध्याय
वार्ड क्र. १५ हीरा घुरे

नगर परिषद सिराली के भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची
भाजपा
वार्ड क्र. 1 सचिन बूचा
वार्ड क्र. 2 श्रीमती सुधा जितेंद्र मालवीय
वार्ड क्र. 3 श्रीमती अनुराधा शंभू सोमानी
वार्ड क्र. 4 श्रीमती अनिता कैलाश अग्रवाल
वार्ड क्र. 5 असलम मंसूरी
वार्ड क्र. 6 श्रीमती सुलोचना शिवदास गुर्जर
वार्ड क्र. 7 श्रीमती माधवी पंकज गुप्ता
वार्ड क्र. 8 श्रीमती वंदना विक्रम राजपूत
वार्ड क्र. 9 कु पायल पिता भोला शंकर
वार्ड क्र. 10 फज़ल मोहम्मद मंसूरी
वार्ड क्र. 11 राहुल शाह
वार्ड क्र. 12 श्रीमती रेखा बाई बांके
वार्ड क्र. 13 रामजीवन कुशवाह
वार्ड क्र. 14 कालूराम सेजकर
वार्ड क्र. 15 श्रीमती संगीता यशवंत राजपूत

कांग्रेस
वार्ड क्र. 1 श्रीमती आभा दिनेश राजपूत
वार्ड क्र. 2 श्रीमती सरस्वती बरेठा
वार्ड क्र. 3 श्रीमती उमा दिनेशचंद्र भायरे
वार्ड क्र. 4 श्रीमती शकुंतला गोपाल अग्रवाल
वार्ड क्र. 5 से हयात खान
वार्ड क्र. 6 होल्ड
वार्ड क्र. 7 श्रीमती मुमताज गोलू मंसूरी
वार्ड क्र. 8 रमेश मालवीय
वार्ड क्र. 9 होल्ड
वार्ड क्र. 10 वसीम खान
वार्ड क्र. 11 सईद
वार्ड क्र. 12 होल्ड
वार्ड क्र. 13- होल्ड
वार्ड क्र. 14 रामकृष्ण चौरे
वार्ड क्र. 15 राजंति भागवत राजपूत

Views Today: 2

Total Views: 144

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!